कुतुबमीनार, दिल्ली
 |
kutub minar |
कुतुब मीनार ईंटो से बनी दुनिया की प्राचीन ऊंची इमारतों में से एक है। यह दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित है। युनेस्को ने इस इमारत को विश्व धरोधार के रूप में स्वीकृत किया है। कुतुब मीनार की ऊंचाई तकरीबन 73 मीटर है। आधार पर इसका व्यास 14.3 मीटर और टॉप पर केवल 2.7 मीटर है। और यह पांच मंजिला बनी हैं। इसका निर्माण दिल्ली के पहले मुस्लिम शासक कुतुबुद्धीन ऐबक ने 1199 ई. में करवाया था। कुतबुद्दीन ऐबक ने सिर्फ इसकी पहली मंजिल का निर्माण करवाया था। जबकि उनके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसकी तीन मंजिलें बनवाईं थी, बाकी पांचवी मंजिल (अंतिम मंजिल)
1368 में फिरोजशाह तुगलक ने बनवाई।
कुतुब मीनार का निर्माण लाल बलुआ पत्थर और सफेद मार्बल से किया गया था। इसके अंदर गोल सीढ़ियां हैं जिनसे होकर ऊपर पहुँचा जाता है। लेकिन अभी वर्तमान में यह सीढ़िया पर्यटकों के लिए बंद कर दी गयी है। कुतुब परिसर में कुछ अन्य इमारते भी है जिनमे कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनाई गई भारत की पहली मस्जिद कुव्वत-उल-इस्लाम, चौथी सदी का चंद्र लौह स्तंभ (आयरन पिलर), अलाई दरवाजा, इल्तुतमिश का मकबरा आदि प्रमुख हैं।
कुतुबमीनार में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 30 रुपये का टिकेट रखा गया है। अंदर प्रवेश करने के लिए सुबह 7 से शाम 5 बजे तक का समय है और सप्ताह के सभी दिन यह खुला रहता है। कुतुबमीनार के सबसे नजदीक मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन है। यह येलो लाइन मेट्रो पर है। जो हुडा सिटी से जुड़ी है। सड़क मार्ग से सीधा कुतुबमीनार पहुँचा जा सकता है।
 |
प्रवेश द्वार |
 |
कुतुबमीनार |
 |
पत्थरों पर कुछ लिखा हुआ है। |
 |
मीनार के अंदर जाना मना है। |
 |
एक स्तंभ |
 |
मैं और मेरा बेटा |
 |
लौह स्तंभ |
 |
दीवार में पानी निकलने की जगह |
 |
अलाइ मीनार जो बन ना सकी। |
 |
इल्तुतमिश का मक़बरा |
अच्छी जानकारी
जवाब देंहटाएंधन्यवाद अमित भाई।
हटाएंवाह ,सुन्दर तस्वीरों से सुस्सजित बढ़िया पोस्ट .
जवाब देंहटाएंशुक्रिया नरेश जी
हटाएंआपकी इस प्रस्तुति का लिंक 31.01.2019 को चर्चा मंच पर चर्चा - 3233 में दिया जाएगा
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
धन्यवाद दिलबाग विर्क साहब आपका।
हटाएंsir aapne bahut achhi jankari share ki hai
जवाब देंहटाएंthank you sir
Thanks
हटाएंबढ़िया जानकारी सचिन भाई !
जवाब देंहटाएंim just reaching out because i recently published .“No one appreciates the very special genius of your conversation as the
जवाब देंहटाएंdog does.
(buy puppies online )
(shih tzu puppies )
(buy puppie online )
(buy puppies online )
(shih tzu puppies )