पृष्ठ

सोमवार, 10 मार्च 2014

ग्वालियर की यात्रा-2

शूरूआत सेे पढने के लिए यहां click करे.. 

सिंधिया पैलस व तानसेन का मकबरा
किले से निकलते निकलते दोपहर के 12 बज गए थे.मे इस यात्रा मे केमरा नही ले गया था.सभी फोटो मोबाईल से ही लिये गए थे.तो आगे चलते है हमने एक आटो किया ओर उस से बोला की हमे रूकने के लिए होटल चाहिए कही ऐसी जगह उतार देना जहां होटल मिल जाए,उसने हमे एक चौराहे पर उतार दिया ,चिडियाघर के सामने शायद फूलबाग जगह थी, वही पर सिंधिया पैलस भी था.स्वगर्यी माधव राव सिंधिया का महल व वर्तमान  राजा ज्ययोतिमय राव सिंधिया जो अब काग्रेस पार्टी के बडे लीडर भी है.तो हमने पहले उस मे जाने का फैसला किया,मेरे फोन मे बेटरी खत्म होने वाली थी इसलिए भी मै कमरा पहले लेना चाहता था पर हम सिंधिया पैलस की ओर मुड गए, यह काफी आलीशान महल है,जिसे सिंधिया परिवार अब भी उपयोग करते हे लेकिन कुछ हॉल आम जनता को देखने के लिए एक संग्रहालय के रूप मे खोले हुए है ओर प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 60 रूपया टिकट भी लगा रखा है ओर केमरा या मोबाईल पर अलग से75 रूपया.मेने दो टिकेट लिए ओर महल मे प्रवेश किया,कुल 19या 20 हॉल जनता को देखने के लिए खोले गए है पहले हॉल मे सिंधिया परिवार का इतिहास फोटो समेत आप देख सकते हे की कौन से राजा ने कब तक शासन किया एक हॉल मे राजशी पोशाके लगी थी,एक हॉल मे बच्चो की साईकल,खिलौने रखे थे,एक हाल मे हथियार रखे थे जैसे तलवार ,गन ,तोपे,व विश्वयुद्ध मे उपयोग होने वाले हथियार,एक हॉल मे सजावट के समान रखे थे वो सब विदेशी वस्तुएं थी,एक हॉल मे फोटो ही फोटो थे एक फोटो मे अमिताभ बच्चन साहब भी हाथ जोडते नजर आए,एक हाल मे भोजन से सम्बधित समान रखा था,बडे बडे झूमर देखे,पूरानी घोडा गाडी देखी.यह सब देखकर हम सिंधिया पैलस से बाहर आ गए.बाहर आकर हम बस स्टैंड के पास होटल नवीन मे 600 रूपये मे एक कमरा लेकर फोन चार्जीग पर लगा कर बाहर खाना खाकर वापिस होटल मे आ गए.होटल मालिक से बात कर के पता चला की कुछ दूरी पर ही सूर्य मन्दिर है पर शाम होने पर वह बन्द हो जाता है इसलिए आप संगीत सम्राट तानसेन का मकबरा देख सकते है हमने उनसे चाय के लिए बोल दिया थोडी देर मे चाय आ गई.चाय पीने के बाद हम तानसेन के मकबरे की तरफ निकल पडे.शाम के 5 बज रहे थे.पैदल पैदल हम आधे घण्टे मे मकबरे पर पहुंच गए.काफी भीड थी यहां पर चारो ओर घास का बगीचा ओर बीच मे तानसेन का मकबरा बना था इसकी इमारत मुगलकालिन शैली जैसी ही बनी थी.यहां पर कव्वालीयॉ चल रही थी कुछ फनकार ढोलक बजा रहे थे लग रहा था की कुछ कार्यक्रम चल रहा है. तानसेन अकबर के नवरत्नो मे से एक थे वह गायक ही नही कवि भी थे उनका देहांत 80 वर्ष की उम्र मे हुआ उनकी अन्तिम इक्छा यह थी उन्हे उनके गुरू मौ० गौस खान की कब्र के नजदीक ही दफन किया जाए.यही मकबरे के पास इमली का पेड भी है ऐसा कहते है की मियॉ तानसेन इसी इमली के पेड के पत्ते चूसते थे अपनी आवाज को मधुर बनाने के लिए.हमे यहॉ घुमते घुमते काफी टाईम हो गया था इसलिए हम होटल की तरफ चल दिए.रास्ते मे एक गोल गप्पे वाला खडा था जिसे देखते ही मेरे साथी खान गोलगप्पे वाले के पास पहुंच गया ओर दौना पकड लिया.गोलगप्पे खाकर आगे चल दिए इस प्रकार हम रात 8 बजे होटल पहुंचे. खाने के लिए बोला तो होटल के मैनेजर बताया की अभी होटल नया बन रहा है इसलिए खाने की सुविधा उपलब्ध नही है हमारा मन अब बाहर जाने को भी नही कर रहा था.थोडी देर मे मैनेजर कमरे मे आया ओर बोला की दाल रोटी चलेगी मै बोला अब कहां से आया खाना तो उसने बताया की होटल की मालकिन जो ऊपर रहती है वे अपने लिए खाना बना रही हे उन्होने ही पूछवाया हे की आप दाल रोटी खाना चाहेगे हमने कहा ले आओ थोडी देर मे अरहर की दाल व रोटी आ गई बिलकुल घर जैसा स्वाद था. खाना खाकर हम तो लेट गए .good night
ग्वालियर यात्रा अभी जारी है............

शुक्रवार, 7 मार्च 2014

ग्वालियर की यात्रा,Gwalior

आज 01:01:14 की सुबह कहने को तो नया साल है पर वही सबकुछ जो बीते साल मे छोडा था वैसे ही है. आज मन मे कुछ अजीब सा हो रहा है कही घुमने का मन है पर कहां जाया जाए यह समझ मे नही आ रहा था. तभी विचार आया की क्यो ना मध्यप्रदेश चला जाए.हमारे यहां से दिल्ली से भिण्ड(मध्यप्रदेश) की बस रोज चलती है तो मैने निश्चय किया की भिन्ड चला जाए जहा से ग्वालियर 70 km की दूरी पर है तो वही घुम लिया जाए.तो बस वाले से आगे वाली सीट के लिए बोल दिया तभी एक दोस्त मुस्तफा खान जी ने भी साथ चलने के लिए कहा तो मेने दो सीटे बुक करा दी.आज रात 8:30 पर बस निकलनी थी तो अपना थोडा सा समान लेकर हम 8:30 तक बस मे बैठ गए.थोडी ही देर मे बस चल पडी ओर नोएडा होते यमुना एक्सप्रैस पर चढ गई काफी बढिया रोड था बीच बीच मे तीन टोल आए जहां पर खाने ओर अन्य सुविधा भी है बीच मे कही खाना खाने के लिए बस भी रोकी. ओर सुबह 4:45 पर हम भिन्ड पहुंचे तुरन्त ही हम एक दूसरी बस मे बैठ गए जो  ग्वालियर  की थी इस प्रकार हम सुबह 8बजे ग्वालियर पहुंचे. बस स्टैन्ड पर ही हम फ्रैश होकर ओटो से ग्वालियर के किले के लिए निकल पडे इस किले के दो रास्ते है एक पैदल के लिए व दूसरा ऊरवाई द्वार से गाडी से भी जा सकते है हमे आटो वाले ने ऊरवाई द्वार पर उतार दिया जहा से थोडा पैदल चलते ही जैन समुदाय के तीर्थकारो की बहुत सी मूर्तियां पहाड पर नक्काशी कर के बनाई हुई है पर ज्यादातर टुटी फुटी अवस्था मे थी शायद मुस्लिम आक्रान्ताओ ने उन्हे इस्लाम के खिलाफ समझकर तोड दिया हो. किले पर पहुंच कर  बहुत शानदार नजारा देखने को मिला वहा से पूरा ग्वालियर शहर दिखता  था क्योकी यह किला पहाडी पर स्थित है यह किला 15 वी शताब्दी मे राजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था.लाल रंग के पत्थरो से इसका निर्माण हुअा.यह किला वास्तव मे एक उतम वास्तुकला  से निर्मित हुआ है.राजा रानी के कमरे के बीच मे पाईप विछे हुए थे जो उस समय टैलिफोन का कार्य करते थे नीचे तहखाने मे रानीयो का स्नानग्रह था जो बाद मे जौहर के काम मे भी लाया गया.इसी तहखाने मे औरंगजेब ने अपने छोटे भाई मुराद को फांसी भी दि थी.यही वह किला है जहॉ पर झांसी की रानी ने अंग्रेजो के खिलाफ लडते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए.यह सब हमे हमारे गाइड यादव जी ने बताया था. महल मे कई कमरे बने है यह महल पूरा तीन मंजिला बना है ओर कई रास्ते है कहे तो पूरी भूल भूलैया है. एक रंगशाला भी थी जहा पर राजा रानीयो के मनोरंजन के लिए नाच गाना होता था . दिवारो से लेकर छत तक गजब की नक्काशी हुई है महल मे.जो देखने लायक है .हमे घुमते घुमते दस बज गए थे ओर हम सुबह से खाली पेट भी थे  तो भूख भी जोरो से लगी थी तो गाईड को 100 रूपया दे कर हम कैन्टीन पर पहुंचे ओर खाने के लिए चाय व पैटीज ले ली .खाने के बाद हम पहुंचे सास-बहु के मन्दिर मे, सास बहु सीरियल वाली नही वास्तव इसका नाम सहस्त्रबाहू मन्दिर है जो भगवान श्री हरी को समरर्पित है पर अब कोई मूर्ति नही है पर है बडा ही सुन्दर,थोडी देर यही बैठे रहे ऊचांई पर होने के कारण हवा बडी तेज चल रही थी यहां पर कुछ स्थानीय लडके बैठे हुए थे उनसे पता चला की की राजा की एक  ओर रानी थी उसी का महल नीचे दूसरे पैदल रास्ते पर है तो हम उन्हे धन्यवाद कहकर रानी का महल देखने चल दिए.यह महल गुजरी महल से जाना जाता है यह रानी राजा की नौवी रानी थी एक बार राजा शिकार खेलने जंगल मे गया वहा दो भैंसे सींग से सींग मिलाकर लड रहे थे तब एक लडकी ने आकर उन्ह भैंसो को वहां से भगा दिया राजा उस लडकी की बहादूरी देखकर बहुत प्रसन हुआ ओर राजा ने उस लडकी से शादी करने का निश्चय किया लडकी ने राजा के सीमने तीन शर्त रखी पहली की वह राजा के साथ शिकार पर जाया करेगी राजा ने यह शर्त स्वीकार कर ली.दूसरी शर्त की वह कभी घुंघट नही करेगी राजा ने यह शर्त भी स्वीकार कर ली.तीसरी शर्त की वह अपने पिहर की नदी(रेवा) के जल से ही स्नान करेगी व पियेगी.यह शर्त कठीन थी क्योकी वह नदी वहा से बहुत दूर थी ओर महल पहाडी पर स्थित था पर राजा ने यह शर्त भी स्वीकार कर ली राजा ने एक एेसे महल का निर्माण कराया जो पहाडी मे सबसे नीचे व दो तीन मन्जिल जमीन के नीचे  भी है ओर नदी से महल के बीच पानी की पाईपलाइन भी बिछाई.आगे चलकर यह रानी मृगनयनी के नाम से जानी गयी.
यह सब सुनकर व पढकर की यह सब 15 वी शताब्दी मे हुआ है आश्चर्य होता है .मै ओर खान साहब गुजरी महल देखकर किले से बाहर आ गए.
ग्वालियर यात्रा अभी जारी है............

सोमवार, 3 मार्च 2014

Delhi zoo,दिल्ली का चिडियाघर

 मेरा बेटा जो चार साल का है, बोला पापा मुझे जंगल मे ले जाओ वहां मे शेर,हाथी देखुगां। मैने उस से कहा की आप को कैसे पता की जंगल मे जानवर होते हे, तो वह मुझ से बोला की छोटा भीम (एक कार्टून किरदार) भी तो जंगल मे जाता है आपको नही पता, मे चूपचाप उस की बाते सूनता रहा तभी विचार आया की क्यो ना इसे चिडियाघर घुमा लाऊ, एक दिन हम  चिडियाघर के लिये  सुबहे दस बजे के आसपास निकल पड़े।  सुबह 11 बजे हम दिल्ली चिडियाघर पहुंचे। दिसम्बर की सर्दी मे घुमने मे मजा भी है क्योकी ज्यादातर सभी जानवर धूप का आनंद ले रहे होते है। हमने लगभग सभी जानवर देख डालें। देवांग तोह यहाँ आकर बहुत खुश हो रहा था। देवांग जानवरो को देखकर खुब मजे कर रहा था वो आगे आगे हम उसके पिछे पिछे चल रहे थे,

White tiger
The king of jungle, Lion

में और देवांग 

शनिवार, 1 मार्च 2014

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का मज़ा

यह बात 01 अप्रैल 2013 की है. मेरे दोस्त गौरव का फोन आया की कल रिशिकेश मे राफ्टींग करने का कार्यक्रम बनाया है  क्या चलेगा? मैंने कहा की अप्रैल फूल बनाने के लिए मै ही मिला हूँ. अगले दिन दोपहर बारह बजे गौरव मेरे पास आया और बोला की जल्दी से एक जोडी कपडे रख ले अभी रिशिकेश निकलना है. मैंने भी  फटाफट एक बेग में कपडे रखे और कहा चल भाई अब कहा चलना है।  गौरव ने बताया की उसका एक दोस्त भी हमारे साथ चलेगा और उसको उसके ऑफिस से ही लेना है. लगभग शाम के 5 बजे हम दिल्ली से निकल पड़े और रात के करीब  12 बजे हरिद्वार पहुंचे। देख कर एक होटल में रूम ले लिया खाना हम रास्ते में ही खा लिया था इसलिए जाते ही सो गए।
अगले दिन जल्दी उठ गए और केवल फ्रेश होकर ऋषिकेश की तरफ निकल पडे. रिशिकेश की तरफ सुबह सुबह बडा ही अच्छा मौसम हो रहा था. हम सुबहे के 7:30 बजे ऋषिकेश की मुनी की रेती पार्किंग में पहुंच गए. गाडी को यही खडी कर आगे चल पडे। राफ्टिंग कराने वाले का ऑफिस पास में ही था. उसने हमसे 400 रूपया प्रति बन्दा लिया शिवपूरी से लक्छ्मण झूला तक के. मैंने उसको तीन आदमी के हिसाब 1200 रूपया दे दिए। उसने कहा की उसकी गाडी अभी ऊपर गई है आप थोड़ी देर बैठो गाड़ी आते ही आपको बुला लूंगा।
हम सुबह से ही खाली पेट थे इसलिए पास में  ही एक ढाबे पर चाय ओर प्याज के पराठे बोल दिए थोड़ी ही देर में चाय और परांठे हमारे सामने थे और हमने वह जल्दी ही निपटा दिए. परांठे बढ़िया बनाये थे उस ने या फिर हमे भूख ज्यादा लग रही थी खैर जो भी हो अब हमारी भूंक शांत हो चुकी थी।
थोडी देर मे राफ्टींग वाला बोला की गाडी तैयार है तो हम बोले की चलो फिर देरी किस बात की है। आखिरकार हम चल पडे, रिशिकेश से शिवपुरी 15 किलोमीटर की दूरी पर पहाडी पर स्थित है।  हम लगभग 10 बजे शिवपूरी पहुंच गए यहॉ पर रूकने के लिए तम्बू भी मिलते है. यह बहुत ही सुन्दर जगह है.  गंगा का जल का वेग देखकर जान सी निकल गई, बहुत तेजी से पानी बह रहा था हम तो तैरना भी नही जानते थे इसलिए डर तो लगना ही था तभी राफ्ट के कैप्टन दिपक ने इशारा किया और बोला की राफ्ट तैयार है उसने हमे जरूरी हिदायत दी की कैसे चलना है, कैसे बैठना है, और जैसा मे कहुं वैसे ही पालन करना है नही तो राफ्ट पलट भी सकती है।  उसके यह कहते ही सभी 9 मैम्बर जिन्हे राफ्टिंग करनी थी वह एक दूसरे का मुँह देखने लगे जैसे यह हमारी आखरी ट्रिप हो।  हमारा सारा समान जैसे फोन,घडी,पर्स आदी सब एक वाटरप्रुफ बैग मे रखकर उसे राफ्ट से बान्ध दिया आखिरकार हम ने गंगा मईया की जय का जयकारा लगाया और राफ्ट को पानी में उतार दिया। पानी में उतरते ही राफ्ट तेज़ गति से ऊपर नीचे होती आगे बढ़ रही थी। डर भी लग रहा था और मज़ा भी आ रहा था.
जहा नदी में पानी तेज़ी से निकलता है कुछ पत्थरो से होकर उनको रेपिड बोलते है उधर राफ्ट बहुत तेज़ी से आगे बढ़ती है।
पहला रैपड आया जिसको गोल्फ कोर्स कहते है इस रेपिड पर ही बहुत हादसे  होते है हमे दीपक ने पहले ही बता दिया था इसलिए हम चप्पू सही चला रहे थे फिर भी यहां पर हमारी राफ्ट पलटने से बाल-बाल बची लकिन हमारी राफ्ट के पिछे वाली दो राफ्ट पलट गई और बाद मे पता चला की उस पर सवार एक टूरिस्ट की तो पत्थर से टकराने से मौत भी हो गई थी। हमारी राफ्ट आगे बढ़ती है, अगला रैपड रोलरकोसटर नाम का आया यह भी खतरनाक था इसमें राफ्ट पूरी तरह से 360 डिग्री में घूम गयी और हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ती हुई निकली। हमारी राफ्ट से दो लड़के गंगा में गिर भी गए लकिन उन्हें जल्द ही ऊपर खींच लिया गया . फिर एक बीच में एक जगह आती है जहां पर राफ्ट को किनारे लगा देते है और जो कुछ खाना पीना चाहता हो वह खा पी सकता है उस जगह को मैगी प्वाइंट कहा जाता है। यहा पर लोग एक चट्टान से नदी में भी कूदते है जिसका अपना अलग ही रोमांच होता है।
 कुछ समय बिता कर  हम राफ्ट पर सवार होकर आगे चल पड़े फिर आगे तीन रैपड और आए पर यह तीनो आसान थे, अब हम राम झूला पहुँच गए थे यहाँ से आगे गंगा समतल होकर बहती है। दिपक जो हमारी राफ्ट का कैप्टन था उसने कहां की जिसको पानी में नहाना है या कूदना है वह रस्सी पकड कर गंगा जी मे नहा सकते है। उसके कहते ही सभी गंगाजी मे कूद गए , खुब नहाए. लक्शमण झूला पहुच कर राफ्ट किनारे लगा  दी. बाद में हमे राफ्ट के कैप्टन दीपक ने बताया की गंगा में जल बहुत आ रहा है और कल भी राफ्ट पलट गयी थी जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी थी. शायद ऊपर पहाड़ पर जबरदस्त बारिश हो रही है. हमने उसको धन्यवाद किया और अपनी कार लेकर घर की तरफ चल पड़े और शाम को घर पहुंच गए.

मैं सचिन 

जन्तर मन्तर पर एक शाम

दिल्ली स्तिथ जंतर मंतर को  सूर्य घडी भी कहते है। यह पुराने समय में समय बताने व सूर्य की वर्तमान स्तिथि बताने के कार्य में काम आती थी। ये ग्रहों की की स्तिथि को भी मापता था।  इसका निर्माण सवाई जय सिंह द्वितीय ने  कराया था। उन्होंने ऐसी कई इमारत अलग अलग शहरों में बनवाई। फिलहाल यह अब बंद है।  यह दिल्ली मे क्नॉट पैलेस मे आता है, इसके सबसे निकट राजीव चोक मेट्रो स्टेशन है. यह ऐतिहासिक जगह है। लकिन  आजकल समस्त भारत के लोग यहाँ पर विरोध प्रदर्शन करने  आते है ओर अपनी मांगे केन्द्र सरकार के सामने रखते है वे धरना या अनशन करते है अपनी मांगो के लिए. हम भी चले देखने के लिए देखा धरने वाले तो हजारो की तादात मे बैठे है कोई पानी की समस्यां तो किसी की कुछ,थोडी देर देखा ओर घर की तरफ लोट चला, ओर मन मे सोचा की क्या इन लोगो की मांगे पूरी होगी? पता नही.